कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का बयान... उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले, राहुल-वाड्रा को समझदारी से बोलना चाहिए!
Pahalgam Attack: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस पार्टी से वहां की सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि मुस्लिमों में बहुत सी बातों को लेकर गुस्सा है (Pahalgam Attack ) इसलिए वह हमला कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि ऐसा बचपना हम कब तक सहते रहेंगे। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी सोच-समझकर बोलने की सलाह दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी को मुझे निकालना है तो निकाल दे लेकिन मेरे लिए देश और देशवासी पहले हैं।
राहुल गांधी...रॉबर्ट वाड्रा को बताया नादान
आगे लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल जी के जीजा जी रॉबर्ट वाड्रा कहते हैं कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज पढ़ने नहीं देते, इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया है। लक्ष्मण सिंह ने वाड्रा और राहुल गांधी की सोच-समझकर बात करने की नसीहत देते हुए कहा कि इन्हीं की नादनियों की वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं।"मैं कैमरे के सामने कह रहा हूँ कि जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री आतंकवादियों से मिला हुआ है...
मैं राहुल गांधी और खरगे जी से कहूँगा कि इनसे समर्थन वापस लीजिये... और ये हमारा रॉबर्ट वाड्रा , जीजा जी राहुल गांधी का , कहता है कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज़ नहीं पढ़ने देते , इसलिये… pic.twitter.com/T5RDlDrLdd — Narendra Saluja (@NarendraSaluja) April 25, 2025