आसमान पर तना सन्नाटा! भारत ने पाक विमानों के लिए बंद किया एयरस्पेस, क्या होगा अगला कदम?
Pahalgam Attack :पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए Notice to Airmen (NOTAM) जारी किया है। इस नोटम के तहत भारत ने 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक अपने एयरस्पेस को सभी पाकिस्तान-रजिस्टर्ड और सैन्य विमानों के लिए बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। (Pahalgam Attack) इस फैसले को भारत की तरफ से एक कड़ा संदेश माना जा रहा है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी उकसावे की स्थिति में भारत सख्ती से जवाब देगा। पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार संघर्षविराम उल्लंघन और सीमा पार से होने वाली गतिविधियों ने हालात को और भी नाज़ुक बना दिया है।
पाकिस्तान को होगा भारी भरकम नुकसान
भारत के इस कदम से पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा. इससे पहले चीन , म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया जाने के लिए पाकिस्तान के विमान भारत के क्षेत्र से होकर गुजरते थे, लेकिन अब एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद उसकी विमानों को लंबी दूरी काफी लंबी हो जाएगी. इस कदम से कंगाल पाकिस्तान को और ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।भारत ने एयर मिशन को नोटिस (NOTAM) जारी किया है और पाकिस्तान में पंजीकृत, संचालित या लीज पर लिए गए विमानों, एयरलाइनों और सैन्य उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है: नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) pic.twitter.com/u7dEqlzWTB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2025