बांग्लादेश छटपटा रहा, गंगा जल संधि पर दोबारा सोचो', निशिकांत दुबे ने उठाई बड़ी मांग!
Pahalgam Attack: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार डॉ. आसिफ नज़रुल ने कथित रूप से पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद ढाका में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ स्थानीय ऑपरेटिव इज़हार से मुलाकात की। इस खबर के बाद एक बार फिर बांग्लादेश सरकार पर भारत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लग रहा है।(Pahalgam Attack) वहीं अब इसको लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर करारा वार किया है। साथ ही गंगा का पानी रोकने की धमकी दी है।
बांग्लादेशी सलाहकार पर गंभीर आरोप
बांग्लादेशी सलाहकार पर गंभीर आरोप दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने ही लिया था। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार की आतंकी संगठन से मुलाकात कई सवाल खड़ा करती है।गंगाजल इन पापियों को? pic.twitter.com/uZ4vAUNpun
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 26, 2025