Pahalgam Attack: पहलगाम का दंश, पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहा था जयपुर का CA...आतंकियों ने नाम पूछा और भून दिया!
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है जहां इस हमले में अब तक 28 लोगों की जान चली गई है. वहीं 17 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं. इस कायराना हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है. हमले के बाद इंटेलिजेंस सूत्रों का कहना है कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन और दो लोकल आतंकवादी शामिल थे. वहीं हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह खालिद को बताया गया है जो पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से आतंक ऑपरेट करता है.
पहलगाम में हमला उस वक्त किया गया जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे. वहीं मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं. (Pahalgam Attack)इसके अलावा नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय लोगों की भी जान गई है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है. 2019 में पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे. वहीं इस दर्दनाक हमले में जयपुर के रहने वाले 30 वर्षीय नीरज उधवानी भी मारे गए. जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को आतंकियों ने जब हमला किया तब नीरज और उनकी पत्नी आयुषी पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे. मृतक की पत्नी आयुषी ने अपने परिजनों को बताया कि आतंकी “नाम पूछ रहे थे और पुरुषों को गोली मार रहे थे और महिलाओं और बच्चों को अलग कर रहे थे”