कठमुल्ले वाले बयान पर ओवैसी का योगी पर तंज, बोले योगी जी को उर्दू नहीं आती लेकिन......
सीएम योगी के उर्दू और कठमुल्ला वाले बयान पर ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, **"जिसके दिमाग और दिल पर अंधकार छा गया हो, उसे कोई रोशनी नहीं दिखा सकती।"
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उर्दू भाषा पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि योगी ने उर्दू को कठमुल्लों और मौलवियों की भाषा बताया था और यह भी कहा था कि इसे पढ़कर कोई वैज्ञानिक नहीं बनता। इस पर ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि योगी जी को उर्दू नहीं आती, लेकिन फिर भी वे वैज्ञानिक क्यों नहीं बने, इसका जवाब तो वही दे सकते हैं। एआईएमआईएम के 67वें स्थापना दिवस पर असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी कहते हैं कि उर्दू पढ़ने वाले कठमुल्ला बन जाते हैं। ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस विचारधारा से योगी आते हैं, उनके किसी नेता ने देश की आज़ादी में योगदान नहीं दिया। ओवैसी ने आगे कहा कि योगी गोरखपुर से आते हैं, और उसी शहर में मशहूर उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी भी हुए हैं। अगर योगी जी की सोच यही है, तो क्या वे फिराक गोरखपुरी को भी कठमुल्ला कहेंगे? फिराक गोरखपुरी तो उर्दू के बहुत बड़े शायर थे। ओवैसी ने योगी की इस सोच को उनकी "बौद्धिक क्षमता" का नमूना बताया। ओवैसी ने कहा कि जिसका दिल और दिमाग पहले से ही बंद हो चुका है, उस तक कोई भी रोशनी नहीं पहुंच सकती। उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें शायद ये नहीं पता कि उर्दू भाषा हमारे देश की आजादी की पहचान रही है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि सीएम योगी उर्दू से नफरत करते हैं।
उर्दू पढ़ने वाले कठमुल्ला बन जाते हैं
#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi speaks on UP CM Yogi Adityanath's recent remark in the State Assembly on Urdu language. He says, "...It is clear that UP CM doesn't know Urdu. But only he can answer why he did not become a scientist...The ideology that… pic.twitter.com/VsByoHNlMr
— ANI (@ANI) March 1, 2025