यूपी में परीक्षा से पहले गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक, विपक्ष हुआ हमलावर, जानें अब तक क्या हुए कार्रवाई
UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक हो गया। यह दोनों पेपर सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में परीक्षा के दौरान वायरल हुए। जिसके बाद मामले में आगरा के फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कालेज संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
गुरूवार फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से 12वीं कक्षा के गणित और जीव विज्ञान का पेपर होना था। इन दोनों पेपरों के फोटो 3:10 बजे विनय के मोबाइल नंबर से 'ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप' नामक व्हाट्सऐप ग्रुप पर डाले गए थे। जिसके 5 मिनट बाद विनय ने डिलीट कर दिया था। इस घटना के बाद से विनय का मोबाइल बंद आ रहा है। यह भी पढ़े: जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव से पहले फिर से बवाल, लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों में भिड़ंत, तीन छात्र हुए घायलडीसीपी सोनम ने बताया
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान पेपर वायरल करने के मामले में 4 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रिंसिपल राजेेंद्र सिंह उर्फ हुड्डा को गिरफ्तार किया गया है। उनके बेटे विनय चौधरी ने पेपर वायरल किया था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।भाजपा सरकार के शासनकाल में जिस तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर यूपी बोर्ड तक के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं, उससे उप्र के युवाओं और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अब युवा ही नहीं बल्कि जो बच्चे पहली बार वोट डालेंगे उनके बीच भी भाजपा की छवि पूरी तरह धूमिल हो चुकी है और… pic.twitter.com/yvOfuZn1aD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 29, 2024
अखिलेश का आया बयान
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार के शासनकाल में जिस तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर यूपी बोर्ड तक के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं, उससे उप्र के युवाओं और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अब युवा ही नहीं बल्कि जो बच्चे पहली बार वोट डालेंगे उनके बीच भी भाजपा की छवि पूरी तरह धूमिल हो चुकी है और उनके माता-पिता के बीच भी।एक बार फिर पेपर लीक! आखिर क्यों? भाजपा राज में नौकरी की परीक्षाओं से लेकर बोर्ड परीक्षा तक- लगभग हर पेपर लीक हो रहा है!! बोर्ड परीक्षाएं बच्चों की पहली ऐसी चुनौती हैं जिनका सामना करते हुए वे भविष्य बनाना सीखते हैं। अगर यहीं पर उनके साथ इतना बड़ा धोखा हो जाएगा तो वे आगे क्या… pic.twitter.com/PGXh9rTXFv
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 1, 2024