Operation Sindoor: PM मोदी ने नाम रखा 'ऑपरेशन सिंदूर', एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान का गुरूर तोड़ा, भारतीय सेना की विजय!
Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर एयरस्ट्राइक करके आतंकियों का बड़े स्तर पर सफाया किया है. पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारतीय सेना ने मिशन सिंदूर लॉन्च किया और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।(Operation Sindoor) अब ये भी सामने आया है कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को इस ऑपरेशान का नाम दिया था। पीएम मोदी ने खुद ही भारतीय सेना के इस ऑपरेशन का नाम ‘मिशन सिंदूर’ रखा था।