'सिर्फ 8 अक्टूबर के नतीजे मायने रखते हैं, बाकी सब टाइमपास', एग्ज़िट पोल्स पर बोले उमर अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए सिर्फ 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजे मायने रखते हैं। बाकी सब सिर्फ टाइम पास है।
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए सिर्फ 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजे मायने रखते हैं, बाकी सब सिर्फ टाइम पास है। जबकि न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य ने 400 सीटों की बात कही थी। वहीं एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे ने NDA को 353 से 383 सीटों मिलने का अनुमान लगाया था। रिपब्लिक भारत-पी मार्क ने गठबंधन के 359 सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन चुनावी नतीजे आने के बाद सारे के सारे एग्जिट पोल के अनुमान धरे के धरे रह गए। एनडीए की सरकार सत्ता में आई तो जरूर लेकिन उसे उतनी सीटों नहीं मिली जितनी एग्जिट पोल में मिलने का दावा किया जा रहा था। जब चुनाव आयोग ने 4 जून को नतीजे जारी किए, तो बीजेपी-एनडीए केवल 293 सीटें ही जीत पाई। कांग्रेस-नेतृत्व वाले इंडिया (INDIA) गठबंधन ने 235 सीटें हासिल कीं। इससे साबित हुआ कि एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणियां हमेशा सही नहीं होतीं। आजतक और सी-वोटर के Exit Poll जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकरा बनते दिखा रहे हैं। एग्जिट पोल में 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं पीडीपी को 6-12 सीटें तो अन्य को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है। ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चार एग्जिट पोल में मिला बंपर बहुमत