Bangalore के मशहूर रामेश्वरम कैफे में धमाका, नौ गंभीर घायल, फोरेंसिक टीम कर रही जांच, देखें वीडियो
Bangalore Blast: बंगलूरू के मशहूर रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब एक भीषण धमाका हुआ। जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों में कैफे के तीन कर्मचारी और छह ग्राहक शामिल हैं। अभी धमाके की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
कुछ की हालत नाजुक बनी
रामेश्वरम कैफे में धमाके के बाद आग लग गई। जिसे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बुझाया। वहीं घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। उनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।फोरेंसिक टीम कर रही है जांच
इस धमाके की जांच के लिए फोरेंसिक टीम, स्निफर कुत्ते और बॉम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम कैफे पहुंची है। उन्होंने मौके पर कैफे को सील कर दिया और धमाके के सबूत इकट्ठे कर रहे हैं। पुलिस ने कैफे के मालिक, कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की है। यह भी पढ़े: जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव से पहले फिर से बवाल, लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों में भिड़ंत, तीन छात्र हुए घायलपुलिस अधिकारी का बयान
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने पूछताछ के बाद बताया एक बैग में रखा विस्फोटक पदार्थ फट गया था। जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस धमाके का मकसद क्या था। इसका अभी कोई पता नहीं लगा है। हमारी पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। जिसका जल्द खुलासा किया जाएंगा।#WATCH बेंगलुरु के 'द रामेश्वरम कैफे' में जो विस्फोट हुआ वो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।
(वीडियो सोर्स: पुलिस) pic.twitter.com/VRdkZDVj3V — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2024