Aadhaar Card Updation New Rules: सामने आए आधार कार्ड अपडेट करने के नए नियम, जाने कैसे होगा एनरोलमेंट
Aadhaar Card Updation New Rules: आधार कार्ड को आए दिन लेकर कई जानकारी सामने आती रहती है, जिसके चलते लोगों को इसका मालूम होना बेहद जरुरी होता है। अभी हाल ही में आधार कार्ड को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके चलते UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट और एनरॉलमेंट के नियम में कुछ बदलाव किए है साथ ही नए नियम अपडेट भी किए है। नए अपडेट में 1. UIDAI ने नए नियम में यह बताया है कि आधार कार्ड होल्डर अब आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन इसे अपडेट कर सकते हैं। 2. सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपॉजिटरी की जानकारी अपडेट करने के लिए आपको अपने पास के आधार सेवा केंद्र या किसी मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना होगा। 3. आपको बता दें कि पुराने रूल्स में सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही अपडेट ऑप्शन शो होता था, अगर आप अपनी दूसरी डिटेल अपडेट करना चाहते हैं तो आपको आधार केंद्र में ही जाना पड़ता था। अब अगर आपको मोबाइल नम्बर और एड्रेस बदलना है तो आप ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।