IC 814: कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज में इसलिए मुस्लिम आतंकियों का हिंदू नाम दिखाया गया
IC 814: नेटफ्लिक्स पर पिछले महीने 29 अगस्त को रिलीज हुई वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीरीज में कंधार हाईजैक के आतंकियों के नाम हिंदू दिखाए गए हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग जोर पकड़ रही है। सिर्फ यही नहीं, 'IC 814 Hijacked: The Inside Story' नाम की किताब में भी इन नामों का इस्तेमाल किया गया है। इस किताब के लेखक अनिल के. जगिया उस प्लेन में फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर मौजूद थे। किताब में आतंकियों का विवरण देते हुए बताया गया है कि 'बर्गर' लंबा और अंग्रेजी बोलने वाला था, 'डॉक्टर' चश्मा पहने हुए था, और 'शंकर' बहुत लंबा और कम बोलने वाला था। 'भोला' की ऊंचाई भी कम थी और उसकी बात करने की शैली से यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि वह कश्मीरी था। इसलिए, 'शंकर' और 'भोला' नाम जानबूझकर नहीं चुने गए थे। ये नाम असल में आतंकियों के कोडनेम थे, और किताबों में भी यही बताया गया है।
सीरीज में आतंकियों के नाम हिंदू दिखाए जाने पर विरोध
सीरीज में असली आतंकियों के नाम—इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर—को बदलकर भोला और शंकर दिखाया गया है। इस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है और सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है कि आतंकियों के नाम क्यों बदलकर हिंदू नाम रखे गए?सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को तलब किया
लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को मंगलवार को पेश होने के लिए तलब किया है। मंत्रालय ने इस मुद्दे पर सफाई मांगी है और सीरीज के विवादित हिस्सों पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए उन्हें बुलाया है।कहां से आया 'शंकर' और 'भोला' का नाम
दरअसल, यह वेब सीरीज IC 814 हाईजैक की सच्ची घटना पर आधारित है, और इसकी कहानी कैप्टन देवी शरण की किताब पर आधारित है। अब से 24 साल पहले प्रकाशित इस किताब में ही इन नामों का जिक्र है। किताब में बताया गया है कि काठमांडू से दिल्ली आ रहे प्लेन में बैठे लोगों को धोखा देने के लिए आतंकियों ने अपने कोडनेम बनाए थे। इनमें 'चीफ', 'डॉक्टर', 'बर्गर' और 'भोला' जैसे नाम शामिल थे। इसीलिए वेब सीरीज में इन नामों का इस्तेमाल किया गया है। ये भी पढ़ें- Kejriwal Bail Hearing: CBI ने SC से मांगा और वक्त, अब 5 सितंबर तक जेल में ही रहेंगे केजरीवाल