Gujarat में एनसीबी और तटरक्षक बल ने 3300 किलो ड्रग्स के साथ 5 को दबोचा, पाकिस्तान से कनेक्शन...
लखनऊ (डिजिटल डेस्क Gujarat News: गुजरात में पोरबंदर के पास समुद्र से 3300 किलो ड्रग्स एनसीबी को बरामद हुई है। इस पकड़ी गई ड्रग्स के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह गिरफ्तार पांचों नागरिक विदेशी है। यह अब तक की बरामद सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप है।
ड्रग्स के साथ 5 गिरफ्तार
पोरबंदर में एक ऑपरेशन में एटीएस, एनसीबी और भारतीय तटरक्षक बल ने ड्रग्स पकड़ी है। जिस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में हजारों करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है। जिस ड्रग्स का कुल वजन 3300 किलोग्राम से अधिक है। इस ड्रग्स के साथ नाव पर सवार 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके पाकिस्तानी और ईरानी होने का संदेह जताया जा रहा है।In a successful coordinated operation at sea, Indian Navy in coordination with the Narcotics Control Bureau apprehended a suspicious dhow carrying almost 3300 Kg contraband (3089 Kg Charas, 158 Kgs Methamphetamine 25 Kg Morphine). Based on the input of P8I LRMR aircraft on… pic.twitter.com/h9vKc90554
— ANI (@ANI) February 28, 2024