Nagpanchami 2025: जानिए इस साल किस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी ? इस तरीके से करें पूजा
नागपंचमी का त्योहार हर साल मनाया जाता है। नाग पंचमी हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।
Nagpanchami 2025: नागपंचमी का त्योहार हर साल बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। नाग पंचमी हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस त्योहार का हिन्दू धर्म में खास महत्व है। आपको बता दें, इस दिन न नाग देवता की पूजा की जाती है और उन्हें दूध अर्पित किया जाता हैं। इस साल 2025 में सावन माह की शुरूआत 11 जुलाई से हो रही है जिसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। आइये जानते हैं इस साल किस दिन मनाई जायेगी नागपंचमी।
इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी। नागपंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। कुल मिलाकर इस दिन पूजा करने की अवधि 2 घंटे 43 मिनट की रहेगी। इस दौरान आप पूजा-अर्चना कर सकतें हैं। वहीं, आप नागपंचमी के दिन नाग के 8 रूपों- अनंत, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख की पूजा करिए. इस दिन आप घर के प्रवेश द्वार पर गाय के गोबर से सांप की आकृति बनाएं. यह बहुत शुभ माना जाता है। नाग देवता के 8 रूपों की पूजा करते समय उन्हें दही, चावल, दूध, फूल और मिठाई चढ़ाएं, इसके अलावा आप नाग देवता मंत्रों का जाप भी करें।ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।