राजस्थान (डिजिटल डेस्क)।
MunawwarRana: देश के मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार 14 जनवरी 2024 को निधन हो गया। लखनऊ में लम्बे समय से इलाज़ चल रहा था। रविवार को इलाज़ के दौरान ही कार्डिएक अरेस्ट आने की वजह से मुनव्वर राणा (MunawwarRana) नहीं रहे।
शायर की तरह किया जा रहा है याद
मुनव्वर राणा (MunawwarRana) की निधन की खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स मुनव्वर राणा के हैश टैग से ट्रेंड करने लगे हैं। उन्हें याद करने वालों में देश की बड़ी बड़ी हस्तियाँ भी शामिल है। अखिलेश यादव ने भी उनकी तस्वीर के साथ पोस्ट किया है और दुःख जताया है। इसके अलावा उनके चाहने वाले उनके शेर – ग़ज़लों को लिख कर उनकी तस्वीर के साथ पोस्ट कर रहे हैं।
उनके निधन पर ज़हर भी उगल रहे हैं लोग सोशल मीडिया पर जहाँ मुनव्वर राणा (MunawwarRana) चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वहीँ पर उनको कोसने वाले भी सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। कई ट्रोलर्स उनके पुराने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट्स भी डाल रहे हैं।
राम मंदिर से मुनव्वर का क्या नाता?
अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की निश्चितता को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स मुनव्वर राणा (MunawwarRana) को कोस रहे हैं। इसकी वजह ये है कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैंसले के बाद मुनव्वर राणा के विवादित बयान सामने आए थे। उन्होंने कहा कि फैंसला आ गया है जिसे मानना होगा, पर इसमें न्याय कहीं भी नहीं हुआ है।
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें