कहां है 'मोदी बंकर'? पहलगाम हमले के बाद फिर से खोला गया ताला, जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
पुंछ जिले में "मोदी बंकर" की सफाई फिर से शुरू, पहलगाम हमले के बाद सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा तनाव, सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बसे गांवों के निवासी एक बार फिर "मोदी बंकर" की ओर रुख कर रहे हैं। पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ गया है, और ग्रामीण किसी भी आपात स्थिति के लिए इन अंडरग्राउंड शेल्टरों को तैयार कर रहे हैं। बता दें कि इन गांव के लोगों ने कई सालों की शांति के बाद इन बंकर्स की सफाई करना शुरू कर दी है।
क्या हैं 'मोदी बंकर'?
दरअसल ये 10 फीट गहरे, बुलेटप्रूफ बंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बनाए गए थे, ताकि पाकिस्तानी गोलीबारी के दौरान स्थानीय लोगों की जान बचाई जा सके। ये बंकर पुंछ, राजौरी, बारामूला और कुपवाड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बनाए गए हैं। पहले लोगों को गोलीबारी शुरू होते ही घर छोड़कर भागना पड़ता था, लेकिन अब ये बंकर उन्हें सुरक्षित आश्रय देते हैं।#WATCH | Poonch, Jammu and Kashmir | People of Karmarha village near the Line of Control clean the bunkers that were built by the government for the safety of the people pic.twitter.com/pPsmxqE416
— ANI (@ANI) April 26, 2025