मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (74) को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (74) को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी। मिथुन दा को 8 अक्टूबर को 70 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह के दौरान ये सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि अभिनेता को यह पुरस्कार 8 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष के शुरुआत में, मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ये भी पढ़ेंः कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' और सिख संगठनों का ऐतराज! हंगामा क्यों? बता दें कि मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में फिल्म 'मृगया' से की थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। जिसका निर्देशन मृणाल सेन ने किया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। ये भी पढ़ेंः तिरुपति लड्डू विवाद: आपस में भिड़े साउथ के दो सुपरस्टार पवन कल्याण और प्रकाश राज, जानिए क्या है पूरा मामला