मेधा पाटकर की दिल्ली गिरफ्तारी, राजनीतिक माहौल में बवाल, क्या है पूरा मामला? जानें यहां!
Medha Patkar Arrested: मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख नेता मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने आज निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए गैर-जमानती वारंट के आधार पर हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, (Medha Patkar Arrested) मेधा पाटकर एक पुराने मामले में लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रही थीं, जिसके कारण कोर्ट ने यह सख्त कदम उठाया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज दोपहर साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है।