Mauni Amavasya 2024: अमावस्या के दिन जरूर करें काम, पितृ दोष नहीं करेगा परेशान और इन बातों का रखें विशेष ध्यान
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mauni Amavasya 2024: पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या (Mauni Amavasya 2024) तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या भी कहते है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी। पूरे साल में पड़ने वाली अमावस्याओं में मौनी अमावस्या का खास महत्व माना गया है। यह अमावस्या पितृ दोष से मुक्ति और पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस अमावस्या के दिन पितरों के नाम पर पूजा,पिंड दान,तर्पण और दान आदि करने की पंरपरा है। इस दिन जातकों द्वारा कुछ काम करने से जीवन में सफलता,सुख और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है तो वहीं इस दिन कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे ही कुछ कार्यो के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है मौनी अमावस्या के दिन क्या करें और क्या ना करें। 2. मौनी अमावस्या के दिन कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है। जैसे इस दिन कोई भी नए काम की शुरूआत ना करे और ना ही कोई मांगलिक कार्य जैसे भूमि, वाहन, गहने आदि भी ना खरीदे। मौनी अमावस्या का दिन हमारे पूर्वजों को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन सिर्फ उन्हीं को ही याद करे। 3. मौनी अमावस्या से जुड़ी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा विलीन रहता है और नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। ऐसे में इस दिन अकेले और किसी सुनसान जगह ना जाने की सलाह दी जाती है। तो आप गलती से भी किसी सुनसान जगह पर अकेले ना निकले। यह भी पढ़े: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन स्टूडेंट जरूर करें ये उपाय, ज्ञान और बुद्धि में होगी वृद्धि OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।