योगी की पुलिस का एक और एनकाउंटर...सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या का मास्टरमाइंड मथुरा में ढेर!
मथुरा पुलिस ने छैमार गिरोह के कुख्यात बदमाश असद उर्फ फाती को एनकाउंटर में मार गिराया, जिस पर 30 संगीन मामले दर्ज थे।
मथुरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए छैमार गिरोह के सरगना असद उर्फ फाती को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बता दें कि असद पर भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या सहित कई गंभीर आरोप थे। हालांकि, उसके दो साथी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। यह घटना मथुरा के कृष्ण कुंज कॉलोनी में रविवार तड़के हुई, जब पुलिस को मुखबिर से असद और उसके साथियों के बारे में जानकारी मिली।
कैसे हुई मुठभेड़?
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि असद और उसके दो साथी मथुरा में किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। शनिवार रात को वे मथुरा के कृष्ण कुंज कॉलोनी में देखे गए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू की। रविवार तड़के एक मकान के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में असद को गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे।➡️थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक लाख रुपये का ईनामिया शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी से हुई पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में #DIG/#SSP_MTA @ShaileshP_IPS द्वारा दी गई बाइट ।@Uppolice @igrangeagra @adgzoneagra pic.twitter.com/P0KNeLQOKU
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) March 9, 2025