नहीं रहीं 'मास्टरशेफ इंडिया' की फाइनलिस्ट उर्मिला आशेर, 'गुज्जू बेन' का 79 साल की उम्र में हुआ निधन
'मास्टरशेफ इंडिया' की पूर्व फाइनलिस्ट उर्मिला जमनादास आशेर का 79 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
उम्र के किसी भी पड़ाव पर अपने सपने को कैसे पूरा किया जता है, इसकी एक मिसाल 'मास्टरशेफ इंडिया' की पूर्व प्रतियोगी उर्मिला आशेर ने पेश की थी। उन्होंने 70 की उम्र में शो में हिस्सा लिया था। हालांकि, लोगों को इंस्पायर करने वालीं उर्मिला आशेर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 79 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। फोटो के साथ शेयर किए गए नोट में लिखा है, "उनकी रसोई से लेकर आपके दिलों तक, उनकी गर्मजोशी, हंसी और ज्ञान ने जीवन बदल दिया। आइए हम उन्हें आंसुओं के साथ नहीं, बल्कि ताकत के साथ याद करें, जो उन्होंने हमें दिखाई, निडर होने की ताकत, पूरी तरह से प्यार करने की ताकत, खुशी से जीने की ताकत। बा की यात्रा यहीं खत्म नहीं होती। यह हर उस व्यक्ति में जीवित है जिसे उन्होंने छुआ, हर हंसी जो उन्होंने साझा की और हर आत्मा जिसे उन्होंने प्रेरित किया। हम उनकी लौ को आगे ले जाएंगे।" पोस्ट में यह भी बताया गया कि उर्मिला आशेर का अंतिम संस्कार मंगलवार 8 अप्रैल 2025 को सुबह 8 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर हुआ। इस खबर ने उनके फैंस और शो में उनके साथ कंटेस्टेंट रहे लोगों को चौंका दिया। उनकी सह-प्रतियोगियों में से एक अरुणा विजय ने लिखा, "हमेशा एक प्रेरणा रही हैं, आपको याद करूंगी बा।" वहीं, एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "वह एक बहुत ही गहन व्यक्तित्व थीं। उन्हें निश्चित रूप से याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले और पूरे परिवार को और ताकत मिले।" फिलहाल, हम भी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। ये भी पढ़ें: