महाकुंभ में फिर लगी आग, 22 टेंट जलकर हुए ख़ाक; देखें वीडियो
महाकुंभ के दौरान छतनाग घाट के पास वैदिक टेंट सिटी में भीषण आग लगी, कई टेंट जलकर राख हो गए।
महाकुंभ के दौरान एक बार फिर आग ने विकराल रूप ले लिया। गुरुवार दोपहर छतनाग घाट के पास नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के टेंट सिटी में भीषण आग लग गई, जिससे कई टेंट जलकर राख हो गए। आग के कारण मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह आग छतनाग घाट के पास स्थित वैदिक टेंट सिटी में लगी थी, जिसे एक प्राइवेट कंपनी चला रही थी। इस टेंट सिटी में कई कॉटेज और अन्य संरचनाएं थीं, जो आग की चपेट में आ गईं। झूंसी की ओर मेला के किनारे स्थित यह घाट भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कई टेंट जल चुके थे। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में समय लग गया। इस हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, और अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
छतनाग घाट के पास लगी भीषण आग
महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को भीषण आग लगने से एक दर्जन से ज्यादा टेंट जलकर राख हो गए। आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास वैदिक टेंट सिटी में लगी। राहत कार्य जारी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। आग के कारण का पता नहीं चला। #KumbhMela #Fire #TentCity #FireBrigade… pic.twitter.com/PozjtSH2jA
— Hind First (@Hindfirstnews) January 30, 2025