राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Masik Shivratri 2024: देवों के देव महादेव जिस व्यक्ति (Masik Shivratri 2024) पर अपनी कृपा बरसा दे उस साधक का कल्याण निश्चित होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को अनादि बताया गया है। भगवान शिव से जुड़े प्रमुख व्रत सोमवार,प्रदोष और शिवरात्रि होते है। इन्हीं में से एक है मासिक शिवरात्रि जो हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मनाई जाती है। यह पूरे माह में एक बार आती है इसी वजह से इसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। इस साल मासिक शिवरात्रि 9 जनवरी यानी आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन अगर व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना करता है तो भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है और उनका आशीर्वाद हमेशा उस व्यक्ति पर बना रहता है। आइए जानते है मासिक शिवरात्रि का महत्व और लिस्ट
शुभ मुहूर्त
इस साल पौष महीने की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) 09 जनवरी 2024 यानी आज मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 09 जनवरी को देर रात 10 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 10 जनवरी को संध्याकाल 08 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव और शक्ति के संगम का एक पर्व है और इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि शिव (Masik Shivratri 2024) जी को अतिप्रिय है। इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान शिव अतिशीघ्र प्रसन्न होते है और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर देते है। इस दिन शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर रुद्राभिषेक से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। भोलेनाथ की कृपा से अंसभव और कठिन कार्य भी पूरे हो जाते है। साथ ही यह व्रत ईर्ष्या,क्रोध, ईर्ष्या, लालच और अभिमान जैसी भावनाओं को रोकने में मदद करता है।मासिक शिवरात्रि 2024 लिस्ट
- 9 जनवरी 2024, मंगलवार - पौष मासिक शिवरात्रि
- 8 फरवरी 2024, गुरुवार - माघ मासिक शिवरात्रि
- 8 मार्च 2024, शुक्रवार - महाशिवरात्रि, फाल्गुन शिवरात्रि
- 7 अप्रैल 2024, रविवार - चैत्र मासिक शिवरात्रि
- 6 मई 2024, सोमवार - वैशाख मासिक शिवरात्रि
- 4 जून 2024, मंगलवार - ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि
- 4 जुलाई 2024, गुरुवार - आषाढ़ मासिक शिवरात्रि
- 2 अगस्त 2024, शुक्रवार - सावन मासिक शिवरात्रि
- 1 सितंबर 2024, रविवार - भाद्रपद मासिक शिवरात्रि
- 30 सितंबर 2024, सोमवार - अश्विन मासिक शिवरात्रि
- 30 अक्टूबर 2024, बुधवार - कार्तिक मासिक शिवरात्रि
- 29 नवंबर 2024, शुक्रवार - मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि