Haryana Election: मनु भाकर ने किया पहली बार मतदान, युवाओं से की ये अपील
पेरिस ओलंपिक्स की दो बार की पदक विजेता मनु भाकर ( Manu Bhaker) ने शनिवार को हरियाणा चुनाव में पहली बार मतदान किया। 22 वर्षीय मनु भाकर ने देश के युवाओं से मदतान कर अपने कर्तव्य का पालन करने और नेताओं को चुनने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
पेरिस ओलंपिक्स की दो बार की पदक विजेता मनु भाकर ( Manu Bhaker) ने शनिवार को हरियाणा चुनाव में पहली बार मतदान किया। 22 वर्षीय मनु भाकर ने झज्जर के एक मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद देश के युवाओं के लिए मजबूत संदेश दिया। भाकर ने युवाओं से मदतान कर अपने कर्तव्य का पालन करने और देश के नेताओं को चुनने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। मनु ने आगे कहा, '' यह मेरा पहला मतदान है। मैं बहुत उत्साहित थी और मुझे खुशी है कि यह अब हो गया।'' पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचते हुए मनु भाकर ने दो पदक जीत कर देश की पहली महिला निशानेबाज बनी है।मनु ने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। इसके अलाव उन्होंने निशानेबाज सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाया था। जिसके बाद मनु ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गईं। ये भी पढ़ेंः Haryana Election 2024 LIVE: हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान, बबीता फोगाट ने डाला वोट
मनी भाकर ने पहली बार डाला वोट
ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय शूटर मनु भाकर अपना वोट डालने हरियाणा के झज्जर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। अपना पहला वोट डालते हुए ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा, "इस देश के युवा होने के नाते, यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम सबसे पहले सही उम्मीदवार को वोट दें। छोटे कदम बड़े लक्ष्यों की ओर ले जाते हैं और विकास हमारे हाथे में हैं, क्योंकि हमारे द्वारा चुने हूए नेता ही हमारे सपनों को पूरा करेंगे।''#WATCH | On casting her first vote, Olympic medalist Manu Bhaker says, "Being the youth of this country, it is our responsibility to cast our vote for the most favourable candidate. Small steps lead to big goals... I voted for the first time..." https://t.co/806sYLcpoe pic.twitter.com/vQ5j4m7fFB
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Olympic medalist & Indian shooter Manu Bhaker arrives at a polling station in Jhajjar to cast her vote for the #HaryanaElelction pic.twitter.com/LPEigw00mn
— ANI (@ANI) October 5, 2024