बेटियों ने अपने दम पर खुद की बनाई पहचान, जानिये कौन है मनमोहन जी की तीन बेटियां?
मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं - उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह है। तीनों ने अपने क्षेत्र में नाम कमाया है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे और वित्त मंत्री के तौर पर आर्थिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई। मनमोहन सिंह एक शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपने-अपने तरीके से पहचान बना चुकी हैं। आइए, जानते हैं उनके परिवार के बारे में। उनकी सबसे बड़ी बेटी उपिंदर सिंह एक प्रसिद्ध इतिहासकार हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। उन्होंने भारतीय इतिहास पर कई महत्वपूर्ण किताबें लिखी हैं। दूसरी बेटी, दमन सिंह, एक लेखिका हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की जीवनी "स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन एंड गुरशरण" लिखी है, जिसमें उनके परिवार के निजी जीवन के बारे में बताया गया है। मनमोहन सिंह की छोटी बेटी, अमृत सिंह, एक मानवाधिकार वकील हैं और अमेरिका में काम करती हैं। उन्होंने नागरिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के क्षेत्र में कई अहम कार्य किए हैं।