Manish Sisodia Filed Bail Petition Delhi : आप नेता मनीष सिसोदिया ने प्रचार के लिए मांगी अंतरिम जमानत, 20 अप्रैल को होगी सुनवाई
Manish Sisodia Filed Bail Petition Delhi : दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद आप नेता दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोसिया लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार करना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें उन्होंने प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की गुहार लगाई है।