'K3G' फेम मालविका राज ने शादी के डेढ़ साल बाद की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, पति प्रणव संग शेयर कीं लवली तस्वीरें
शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस मालविका राज ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।
'कभी खुशी कभी गम' में छोटी 'पूजा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। दरअसल, उन्होंने शादी के डेढ़ साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने बिजनेसमैन प्रणव बग्गा से नवंबर 2023 में शादी की थी। कुछ अन्य तस्वीरों में मालविका और प्रणव हाथ पकड़कर आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, कपल ने ने 'मॉम' और 'डैड' लिखी हुई कैप भी पहनी हुई थी। इन तस्वीरों में कपल बेहद खुश नजर आ रहा था। फोटोज शेयर करते हुए मालविका ने लिखा, "तुम + मैं = 3..#हमारा छोटा-सा रहस्य #बेबीऑनदवे #एमपीबेबी"।