Malook Nagar: बसपा छोड़ने वाले सांसद मलूक नागर कैसे पहुँचाएंगे एनडीए को फायदा!
Malook Nagar: हाथी की सवारी छोड़ आरएलडी में शामिल हुए सांसद मलूक नागर एनडीए को कैसे फायदा पहुँचाएंगे और कैसे इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुँयाएंगे। इसको लेकर यूपी के राजनीतिक हल्कों में बहस छिड़ी है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने मलूक नागर का टिकट काटकर यूपी के बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बना दिया है। इस बात से बिजनौर से सांसद मलूक नागर नाराज़ चल रहे थे। उन्होंने अब राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि इससे रालोद को वेस्ट यूपी में काफी फायदा पहुंच सकते हैं। साथ ही भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को फायदा पहुंचा सकते हैं। इसे भी पढ़ें - Loksabha Election 2024 : जैसा देस वैसा वेश…खेत में गेहूं काटती नजर आईं ड्रीम गर्ल…लोकगीतों पर थिरके किरोड़ी मीना टिकट कटने से आहत यूपी के बिजनौर से निवर्तमान बीएसपी सांसद मलूक नागर ने मायावती का साथ छोड़ दिया है। अब वह जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल का हिस्सा हो गए हैं। गुरुवार को बीएसपी छोड़ने के तुरंत बाद जयंत चौधरी ने उनके हाथ में हरा धागा बांधकर रालोद ज्वॉइन कराया था।