मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा-'अपमान से दूरी बेहतर...'
हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि 'अपमान के बजाय दूरी' बेहतर होती है।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब से उनका एक्टर अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप हुआ है, तब से उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी साधी हुई है। बीते दिनों उनका नाम दिग्गज श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा के साथ जोड़ा गया था। अब, उनकी हालिया क्रिप्टिक पोस्ट ने एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में ला दिया है। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब मलाइका की किसी पोस्ट ने ऐसे सुर्खियां बटोरी हो। इससे पहले, उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ''आपका आत्म विश्वास हकीकत को बदलने की ताकत रखता है। ऐसे में कुछ लोग आपको घमंडी भी कह सकते हैं वहीं कुछ लोग आपको नौसिखिया भी कहेंगे, लेकिन वो लोग जिन्हें लगता है कि आपके साथ बेस्ट चीजें हो रही हैं, वे एकदम सही हैं।''