छत्तीसगढ़ के प्लांट में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से 9 की मौत... कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
छत्तीसगढ़ के मुंगेली प्लांट में चिमनी गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है, कई अन्य मजदूर घायल है।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मुंगली के कुसुम लोहा प्लांट में चिमनी गिरने से 9 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया है, चिमनी के नीचे दबे कई मजदूरों को निकाला जा चुका है, वहीं अभी भी 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
चिमनी के नीचे दबे 30 से अधिक मजदूर
स्थानीय मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को जब मजदूर प्लांट में काम कर रहे थे, तभी अचानक चिमनी गिर गई थी। चिमनी के गिरने से 40 से अधिक मजूदर उसके नीचे दब गए थे। जिसके मौके पर मौजदू अन्य लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 9 से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है, वहीं 30 से अधिक मजदूर अभी भी चिमनी के नीचे फंसे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बता दें कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।#WATCH | Chhattisgarh: Silo structure of a smelting plant in Sargaon, Mungeli collapsed reportedly trapping labourers. One injured labourer has been admitted to a hospital. Police and Administration are present at the spot. Rescue operation is underway. pic.twitter.com/TVjqTX3An0
— ANI (@ANI) January 9, 2025