Mahendra Singh Dhoni and Sakshi: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट में ये क्रिकेटर रंग जमाने को तैयार, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी पहुंचे जामनगर
Mahendra Singh Dhoni and Sakshi: अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गए है, ऐसे में वहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी आए है। फंक्शन में सभी अपनी परफॉरमेंस भी देंगे, जिसके इवेंट में चार चांद लग जाएंगे। हर सेलिब्रिटी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा रहा है, सबकी वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब हाल ही में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने परिवार संग जामनगर के लिए निकल गए है। महफ़िल में लगेंगे चार चांद महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में एन्जॉय करने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। दोनों को कार से उतरते हुए देखा गया। धोनी को देख फैंस दीवाने हो गए है, देखते ही देखते ही बहुत भीड़ वहां उमड़ पड़ी। साथ ही लोगों का इतना प्यार देख धोनी भी बेहद खुश हो गए है।
महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे गुजरात
भारतीय क्रिकेट टीम के एक्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार संग गुजरात जा रहे हैं। दोनों कपल जामनगर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। ये इवेंट 1 से 3 तारीक तक का है जहां महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी पहुंच गए है। दोनों आज शुक्रवार को रांची से रवाना हुए। इसके साथ ही आपको बता दें कि उनकी बेटी जामनगर नहीं जा रही हैं।#WATCH | Mumbai | Cricketer Mahendra Singh Dhoni and his wife Sakshi Dhoni leave for Jamnagar, Gujarat for the three-day pre-wedding celebrations of Anant Ambani and Radhika Merchant. pic.twitter.com/rnE3arg2Oq
— ANI (@ANI) March 1, 2024