महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड, अब तक 5 नक्सली ढेर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ छत्तीसगढ़ से सटे भामरागढ़ तहसील में चल रही है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकाउंटर में अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की ख़बर है। जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के जवान भी घायल हुए हैं। बता दें कि मुठभेड छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके भामरागढ़ तहसील के कोपर्शी के जंगल क्षेत्र में चल रहा है। ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में पड़ेंगे वोट, 23 नवंबर को आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे