Mahakumbh Stampede : महाकुंभ अमृत स्नान को लेकर बड़ी खबर, जल्द शुरू होगा स्नान :रवींद्र पुरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, उन्होंने कहा- सुबह 10 बजे के बाद अखाड़े अमृत स्नान कर सकेंगे
Mahakumbh Stampede : प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद अखाड़ों ने मौनी अमावस्या के लिए अपने पारंपरिक 'अमृत स्नान' को रद्द कर दिया था। लेकिन फिलहाल इस मामले में एक बाद अपडेट सामने आया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, उन्होंने कहा- सुबह 10 बजे के बाद अखाड़े अमृत स्नान कर सकेंगे। लेकिन इस दौरान कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा, उन्होंने बताया अखाड़े रात 10 बजे के बाद भी कर सकेंगे अमृत स्नान। प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ के बाद अखाड़ों ने आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के लिए अपने पारंपरिक 'अमृत स्नान' को रद्द कर दिया गया था। कुंभ मेले की परंपरा के अनुसार, तीन संप्रदायों - संन्यासी, बैरागी और उदासीन - के अखाड़े एक निर्धारित क्रम में पवित्र डुबकी लगाते हैं, जिसके साथ एक भव्य और प्रभावशाली जुलूस निकलता है जो संगम घाट तक जाता है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, "जो घटना हुई उससे हम दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे, उन्होंने कहा यह फैसला हमने जनहित में किया है, कि अखाड़े आज स्नान में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन बातचीत के बाद उन्होंने वापस स्नान शुरू करने की खबर दी, उन्होंने कहा इस दौरान कोई जुलुस नहीं निकला जाएगा।