शर्मनाक! महाकुंभ में महिलाओं के स्नान के वीडियो वायरल, 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज
महाकुम्भ की महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेचने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
महाकुंभ 2025 में स्नान कर रही महिलाओं की निजता भंग करने और उनके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर बेचने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज की है। इससे पहले, 17 फरवरी को एक इंस्टाग्राम अकाउंट और 19 फरवरी को एक टेलीग्राम चैनल के खिलाफ भी ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था। अब तक कुल 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान हो चुकी है और पुलिस ने तीन अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
कुंभ मेला पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दर्ज किया मामला
सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पाया कि कुछ प्लेटफॉर्म्स पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो और फोटो गलत तरीके से फैलाए और बेचे जा रहे थे। यह महिलाओं की निजता और सम्मान का उल्लंघन है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंभ मेला पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मामला दर्ज किया है और संबंधित प्लेटफॉर्म्स से इन अकाउंट्स के संचालकों की जानकारी मांगी गई है।इन 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दर्ज हुई FIR:
फेसबुक अकाउंट्स:
- Girls Live Video
- Desi Bhabi Ji
- Rupola Rose
यूट्यूब अकाउंट्स:
- Dwivedi rasiya @dwivedirasiya4271
- Crush of Indians @CrushofIndians
- Mahakumbh-2025 @pkumar334
- BABA KA VLOGEE Comedy @BABAKAVLOGEE440
- Blogger Aabha Devi @BloggerAabhaDevi077k
- Roshan Desi Vlogs @roshandesivlogs4438
- Kapil Tv @Kapiltv1
- Mela Mahotsav @Mela-Mahotsav
- Pushpa village vlog @pushpavillagvlog
- Hindu Official 1.2M @hinduk7066
- Play Tube @PlayTube7325