कैश ऑन डिलीवरी पर मंगाया 1.50 लाख का फोन, पेमेंट करने की बजाए डिलीवरी बॉय की कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन आर्डर करके कैश ऑन डिलीवरी मोड में 1.50 लाख का फोन मंगवाया, जब डिलीवरी बॉय आर्डर देने आया तो ग्राहक ने पैसे देने की जगह उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन आर्डर करके कैश ऑन डिलीवरी मोड में 1.50 लाख का फोन मंगवाया, जब डिलीवरी बॉय आर्डर देने आया तो ग्राहक ने पैसे देने की जगह उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय की लाश इंदिरा नहर में फेंक दी। शशांक सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को 30 साल का निशातगंज निवासी डिलीवरी बॉय भरत साहू आरोपी ग्राहक के घर फोन डिलीवरी करने पहुंचा। इस दौरान आरोपी गजानन उसे घर के अंदर बुलाया। डिलीवरी बॉय ने जब उनसे पेंमेट करने को कहा तो गजानन और उसके साथी कनोइया और आकाश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उन्होंने उसके शव को एक बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। वहीं डिलीवरी बॉय साहु के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने चिनहट पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने डिलीवरी बॉय की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने साहु की लोकेशन पता लगाने के लिए उसकी कॉल डिटेल्स निकाली तो उन्हें गजानन का नंबर मिला। जिसकी मदद से पुलिस उसके दोस्त आकाश तक पहुंच गई। पुलिस ने आकाश से पुछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया।