Loksabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की इस सीट पर पूर्व पति-पत्नी के बीच मुकाबला, जानें कहानी

Update: 2024-03-11 18:02 GMT
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी हो सकता है। इसी कारण से राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान पर कर रहे है। इस चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने बीते रविवार को बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी। तृणमूल कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद बिष्णुपुर सीट का मुकाबला रोचक हो गया है।
सौमित्र का पत्नी से रिश्ता खत्म
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तक सौमित्र और सुजाता मंडल दोनों भाजपा में थे। भाजपा को छोड़कर सुजाता मंडल ने तृणमूल का दामन थाम लिया था। इसके बाद सौमित्र खान ने वीडियो में पत्नी सुजाता को तलाक देने का ऐलान किया था। जिसमें कहा मैं उनसे खान उपनाम का इस्तेमाल बंद करने का अनुरोध करूंगा। मैं आज सुजाता के साथ रिश्ते खत्म कर रहा हूं। मैं तलाक का नोटिस भेज रहा हूं। मैं मीडिया से भी अनुरोध करता हूं कि खान के रूप में लेबल न किया जाए।
यह भी पढ़े: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ़ पठान चुनावी मैदान में, टीएमसी ने यहां से दिया टिकट…
सौमित्र खान बनाम सुजाता मंडल
बिष्णुपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद सौमित्र खान को टिकट दिया है, तो तृणमूल कांग्रेस ने उनकी पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को मैदान में उतार दिया है। सौमित्र खान पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वह पहले तृणमूल के टिकट पर भी सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में टीएमसी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। फिर बीजेपी से लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Election 2024) जीता था।
इनका नाम भी लिस्ट में शामिल
तब पत्नी सुजाता मंडल साथ दिखाई देती थी। तृणमूल कांग्रेस (Loksabha Election 2024) ने रविवार को कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली का आयोजन किया था। इसी रैली में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। इन प्रत्याशियों की लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसुफ पठान, अभिषेक बनर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, महुआ मोइत्रा, सौगत रॉय, सुजाता मंडल और कल्याण बनर्जी का नाम शामिल है।

Similar News