Lok Sabha Election 2024: महाआर्यमान सिंधिया ने दादा माधव राव को याद कर पिता ज्योतिरादित्य के लिए माँगे वोट
Lok Sabha Election 2024: शिवपुरी। एमपी की गुना-शिवपुरी सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिताने के लिए बेटे महाआर्यमान सिंधिया ने कमान सँभाल ली है। शिवपुरी के पिछोर में छोटे सिंधिया ने अपने भाषण भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में जोश भर दिया। ख़ास बातें-
- पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए जी-जान से जुटे महाआर्यमन
- लोगों से किया संवाद, कहा-दिल का रिश्ता कायम करने आया हूँ
- युवाओं से किया संवाद, पीएम नरेंंद्र मोदी को बताया हनुमान
- गुना से कांग्रेस पार्टी ने राव यादवेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा
- 7 मई को तीसरे चरण में होगा गुना-शिवपुरी सीट पर मुक़ाबला
- 2019 में गुना से हारे थे तबके कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया