यूट्यूब से सीखा काला जादू, अमीर बनने के लिए दोस्त की हत्या, खोपड़ी के लिए शरीर से सिर किया अलग

गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो तांत्रिक होने का दावा करता है। उसने खोपड़ी से अमीर बनने का सपना दिखाकर दोस्तों से हत्या भी करवाई है।

Update: 2024-12-07 17:38 GMT
दुनियाभर में आज इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। क्योंकि इंटरनेट के कारण ही आज लगभग पूरी दुनिया एक साथ काम कर रही है। इंटरनेट के जरिए यूजर्स बहुत कुछ सीख भी रहे हैं। हालांकि इसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के ज्ञान शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे सुनकर आप चौक जाएंगे, जी हां। दरअसल एक आरोपी ने यूट्यूब के जरिए तंत्र विद्या सीखकर अपने दोस्त की हत्या की है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो तांत्रिक होने का दावा करता है। इतना ही नहीं उसने अपने साथियों को अमीर बनने का सपना दिखाकर उनसे हत्या भी करवाई है। हत्या कराने के बाद मानव खोपड़ी मंगवाकर उस पर तांत्रिक विद्या करने की बात की थी। पुलिस ने आरोपी के साथ उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से मानव कंकाल और जानवरों की खोपड़ी के कई कंकाल मिले हैं। जानकारी के मुताबिक उस आरोपी को पकड़ने के लिए उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

यूट्यूब से सीखा तांत्रिक क्रिया

पुलिस से पूछताक्ष में तांत्रिक पवन ने बताया कि यूट्यूब पर उसने तांत्रिक क्रिया सीखी थी। गाजियाबाद में डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया की 22 जून को थाना टीला मोड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति का सिर विहीन शव मिला था। जिसकी कुछ दिनों बाद पहचान राजू कुमार निवासी मोतीहारी बिहार हुई थी। राजू कुमार की हत्या उसके जानकर विकास उर्फ परमात्मा ने तांत्रिक क्रिया के मामले में फंसकर अपने साथियों के साथ मिलकर की थी।

तांत्रिक के कहने पर की थी हत्या

जानकारी के मुताबिक ये सभी हत्यारोपी एक तांत्रिक पवन के संपर्क में आए थे। पवन ने बताया कि अगर कोई खोपड़ी मिलता है, तो बहुत मोटा पैसा कमाया जा सकता है। इसके बाद विकास, परमात्मा, तांत्रिक पंकज, नरेंद्र और पवन ने राजू को किसी तरीके से अपने घर पर बुलाया था, जिसके बाद वहां गला काट के उसकी हत्या की थी। उसके बाद सिर को तंत्र क्रिया के लिए रख लिया और शव को टीला मोड़ क्षेत्र में फेंक दिया था। वहीं जब आरोपियों को शक हुआ कि पुलिस उनके पीछे है, तो दिल्ली के मजलिश मेट्रो स्टेशन के मेट्रो लाइन के नीचे पत्थर से बांधकर खोपड़ी को छुपा दिया था। इस मामले में दो आरोपी विकास और धनंजय को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जिसके बाद आज यानी शनिवार को पुलिस ने पवन पंकज विकास और नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।          

Similar News