कॉलेज का 'हीरो' कैसे बन गया अपराध की दुनिया का 'शहंशाह'? दर्दनाक है लॉरेंस बिश्नोई की लव स्टोरी

लॉरेंस बिश्नोई का जीवन एक सामान्य छात्र के रूप में शुरू हुआ, लेकिन एक प्रेमिका की हत्या ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। लॉरेंस की गर्लफ्रेंड को उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने जिंदा जला दिया, जिसने उसे बदला लेने के लिए प्रेरित किया और उसे एक खतरनाक गैंगस्टर में बदल दिया।

Update: 2024-10-21 07:57 GMT
lawrence bishnoi love story: लॉरेंस बिश्नोई का नाम आज के समय में एक खौफनाक गैंगस्टर के रूप में लिया जाता है, लेकिन उसकी कहानी एक साधारण लड़के से शुरू होती है। एक ऐसा लड़का जो कॉलेज की राजनीति में सक्रिय था और प्यार के जज़्बातों से भरा हुआ था। लेकिन एक दर्दनाक घटना ने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी, और उसे बदले की राह पर चलने पर मजबूर कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई शुरू में एक साधारण लड़का था और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। उसके पिता हरियाणा पुलिस में नौकरी करते थे और उनके पास अच्छी-खासी संपत्ति थी, जिससे लॉरेंस को पैसों की कोई कमी नहीं थी। वह हमेशा रईसी जिंदगी जीता था।
   

लॉरेंस बिश्नोई की लव स्टोरी-lawrence bishnoi love story

करीबियों का कहना है कि उसकी आपराधिक जिंदगी की शुरुआत एक लड़की के साथ उसके बेइंतहा प्यार से हुई। यह घटना तब की है जब वह अबोहर के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता था। स्कूल के दिनों से ही उसे एक लड़की से एकतरफा प्यार हो गया। उसे देखता रहता, अपने दोस्तो को उसके बारे में बताता रहता। फिर एक दिन लड़की को उसके बारे में पता चला और वो भी उसके प्यार में पड़ गई। और दोनों में प्यार की सिलसिला शुरू हो गया।

क्या है लॉरेंस बिश्नोई का असली नाम? जानें कैसे एक कॉलेज स्टूडेंट बन गया 'डॉन नंबर1'

लॉरेंस और उसकी प्रेमिका ने एक साथ चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में 12वीं में एडमिशन लिया। इसके बाद फिर दोनों ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में भी साथ एडमिशन लिया। लॉरेंस हमेशा से लक्जरी लाइफ जीता आया है। अच्छे कपड़े, बुलेट पर मूछों को ताव देता आता तो पूरा कॉलेज एक बार मुड़कर जरूर देखता। लिहाजा वह जल्द ही लोगों की नजरों में आ गया और मशहूर हो गया।
   

लॉरेंस की गर्लफ्रेंड को जिंदा जला दिया गया 

लॉरेंस का मन कॉलेज में पढ़ाई के बजाय राजनीति में ज्यादा लगता था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 'स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ पंजाब यूनिवर्सिटी' (सोपू) नाम की एक स्टूडेंट यूनियन बनाई थी, जिससे उसका सपना था कि वह कॉलेज का प्रेसिडेंट बने। लेकिन 2011 में हुए छात्र चुनावों में उसकी यूनियन हार गई। यह हार लॉरेंस के लिए केवल एक चुनावी हार नहीं थी, उसके स्वाभिमान की भी हार थी। लडाई झगडे होने लगे। फिर एक दिन  लॉरेंस के गुट और विरोधियों के बीच झड़प इतनी बढ़ गई की दोनों गुटों में जमकर फायरिंग होने लगी।

बिश्नोई समाज के 29 नियम, 9 को सलमान ने तोड़ा: जानें इस पंथ की पूरी कहानी

इसके बाद विरोधी गुट ने लॉरेंस की गर्लफ्रेंड को निशाना बना लिया।लॉरेंस के प्रतिद्वंद्वियों ने उसकी गर्लफ्रेंड को निशाना बनाते हुए एक दिल दहला देने वाली हरकत की।  दुश्मनों ने उसकी गर्लफ्रेंड को जिंदा जला दिया। यह घटना लॉरेंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई और उसने बदले की आग में सबकुछ जलाने का फैसला किया।  हालांकि इसे बाद में हादसे का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन इसी घटना ने लॉरेंस की दुनिया पलट कर रख दी। प्यार को खोने के बाद लॉरेंस पूरी तरह अपराध की दुनिया में चला गया। उसने अपनी खरीदी रिवॉल्‍वर से कई छात्रनेताओं की हत्‍याएं की।  धीरे-धीरे, उसका नाम एक खतरनाक गैंगस्टर के रूप में जाना जाने लगा।

सलमान खान के लिए खौफ का दूसरा नाम कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई? जानें हिरण कांड से सिद्दीकी मर्डर तक की पूरी कहानी

https://youtu.be/pQisqnVb664?si=XWsukG41Rl4ZAw3T

Similar News