लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे,चंडीगढ़ के पास बड़ी साजिश नाकाम
पंजाब पुलिस ने जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर लविश ग्रोवर को गिरफ्तार किया। जानिए कैसे पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम की।
Lavish Grover encounter arrest: पंजाब पुलिस ने एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कमर तोड़ने वाला करारा झटका दिया है। चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में कुख्यात गैंगस्टर लविश ग्रोवर को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा गया। यह शातिर अपराधी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लविश अब अस्पताल में है, और उसके पास से प्रतिबंधित हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। यह कहानी जितनी खतरनाक है, उतनी ही रोमांचक भी।
#WATCH | Zirakpur, Punjab | SAS Nagar SP (rural) Manpreet Singh says, "We have a campaign going on against anti-social elements... We had received information that there is a boy named Lavish Grover here, who is a resident of Ludhiana and already has 10 cases registered against… pic.twitter.com/Q0bCQ2eE6A
— ANI (@ANI) March 21, 2025