Kunal Murder Case: कुणाल मर्डर में आया चौंकाने वाला नया मोड़, हत्या से पहले लेडी डॉन जिकरा ने कराई थी रेकी

Update: 2025-04-19 11:00 GMT

Kunal Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में नाबालिग कुणाल हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ उस मामले की परतें खुलती जा रही हैं। अब इस सनसनीखेज केस में ‘लेडी डॉन’ जिकरा से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिकरा न केवल खुद अपराध की दुनिया में सक्रिय थी, बल्कि वह नाबालिग लड़कों का गैंग तैयार कर रही थी। कुणाल के मर्डर से पहले उसकी बाकायदा रेकी की गई और फिर उस पर हमला किया गया।

नाबालिगों की गैंग बना रही थी जिकरा

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जिकरा अपना अलग गैंग बना रही थी। इसमें 5 से 7 नाबालिग लड़के शामिल थे। इन लड़कों को जिकरा हथियार चलाना सिखा रही थी, उन्हें इलाके में खौफ कायम करने के लिए इस्तेमाल कर रही थी। जांच में सामने आया कि कुणाल को टारगेट करने से पहले उसकी पूरी रेकी की गई थी। सूत्रों के अनुसार, जब कुणाल जीटीबी अस्पताल से घर लौटा, तभी से उस पर नजर रखी जा रही थी।

जैसे ही वह दूध लेने के लिए निकला, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि जिकरा को नाबालिग लड़कों के साथ ही देखा जाता था। उसे हथियार रखने और प्रदर्शन करने का शौक था। वह अक्सर वीडियो और तस्वीरों में खुद को ‘लेडी डॉन’ की तरह दिखाती थी। यही नहीं, वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी गैंग का खौफ फैलाने की कोशिश करती थी।

जिकरा और जोया का कनेक्शन

इस केस में एक और बड़ा एंगल सामने आया है, जिकरा, गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया की करीबी बताई जा रही है। जोया इस समय जेल में बंद है, लेकिन माना रहा है कि जिकरा उस गैंग की फ्रंट लाइन में आने की कोशिश में थी। जोया के जेल जाने के बाद जिकरा ने खुद का नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था। फिलहाल पुलिस की जांच का फोकस नाबालिग आरोपियों पर है। उनकी भूमिका, कनेक्शन और जिकरा से संबंध की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कुणाल की हत्या केवल एक व्यक्तिगत रंजिश थी या इसके पीछे कुछ और था। फिलहाल, पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हुई है।

तेजस्वी की तारीफ, पापा नीतीश को वोट! निशांत की ‘गुगली’ से बिहार की सियासत में मच गई हलचल Akhilesh Yadav: आगरा में रामजी लाल के घर हुए हमले को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, सरकार पर खूब बरसे!

Similar News