Koffee With karan 8 : कॉफी विद करण में दीपिका ने ये क्या कह दिया, गॉसिप्स से फिर बाजार होने वाला है गर्म...
Koffee With karan 8 : कहा जाता है कि बॉलीवुड को बॉलीवुड इसलिए कहा जाता है कि वहां गॉसिप्स हो होते है। ऐसे में एक बार फिर करण जौहर अपने विवादित शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन लेकर आ रहे है। इसका मतलब साफ है कि एक बार बॉलीवुड की गॉसिप्स से फिर से बाजार गर्म होगा। शो मेकर्स की तरफ से ऐलान हो गया है कि इस सीजन के पहले गेस्ट रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) होंगे।
Ranveer Singh and Deepika Padukone On Koffee With Karan finally and it’s getting hot. These two 🥵 #RanveerSingh #DeepikaPadukone #KoffeeWithKaran #DeepVeer #KWK8 #KoffeeWithKaran8 #KaranJohar pic.twitter.com/pRdnrZzmrt
— Daily DeepVeer (@DailyDeepveer) October 23, 2023
2015 में ही दीपिका को किया था प्रपोज
जैसा की शो का फॉरमैट है कि आपको अपने सीक्रेट्स बताने होते है। इस एपिसोड की एक झलक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रोमो से साफ पता चल रहा है कि रणवीर और दीपिका इस बार अपनी लवस्टोरी के बारे में कई राज खोलने वाले है। रणवीर ने एक्सेप्ट किया है कि उन्होंने दीपिका को साल 2015 में ही प्रपोज कर दिया था। रणवीर ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह दीपिका के प्रोपेज करने के पीछे उनका क्या इरादा था। उन्होंने अपने इरादे जाहिर किए कि ‘इसके पहले कि कोई और आ जाए, मैं जाकर चप्पल रख देता हूं।’ इस पर दीपिका ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहाः एडवांस बुकिंग।Promo of Ranveer and Deepika on #KoffeeWithKaran8 ! We are so excited!!!!!! 😍❤️😍❤️ #deepveer pic.twitter.com/tWjTPmgfbE
— DeepVeer Fanclub (@DeepVeer_FC) October 22, 2023