खालिस्तानी आतंकी पन्नू की प्लेन उड़ाने की धमकी, बोला-विदेशी यात्री भारत की यात्रा ना करें
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोमवार को भारतीय विमानों को उड़ाने की धमकी दी है। उसने एयर इंडिया की उड़ानों पर हमला करने की धमकी दी है और विदेशी नागरिकों से 1 से 19 नवंबर तक भारत की यात्रा ना करने के लिए कहा है।
Gurpatwan Singh Pannun: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोमवार को भारतीय प्लेनों को उड़ान की धमकी दी है। पन्नू ने एयर इंडिया की उड़ानों पर हमले की धमकी देते हुए विदेशी नागरिकों को भारत की 1 से 19 नवंबर की यात्रा ना करने के लिए बोला है। सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक पन्नू ने अपनी धमकी में कहा कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने के मौके पर एयर इंडिया की उड़ानों पर हमला हो सकता है। पन्नू ने इंटरनेशनल यात्रियों से 1 से 19 नवंबर की यात्रा ना करने को बोला है। बता दें कि पन्नू ने पिछले साल भी इसी समय के आसपास ऐसा ही धमकी दी थी। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार भारतीय विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। हालांकि ये धमकियां फर्जी साबित हुईं हैं। लेकिन इस बीच पन्नू का एयर इंडिया की फ्लाइट पर हमले की धमकी देने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।