आस्था फिर हुई जागृत! केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, भक्तों की आंखों में आंसू और दिल में शिव
Kedarnath Dham: उत्तराखंड के पहाड़ों पर स्थित केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार की सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। हर साल सर्दियों में बर्फबारी के चलते केदारनाथ मंदिर बंद कर दिया जाता है, और जब गर्मियां दस्तक देती है, तो मंदिर दोबारा भक्तों के लिए खोल दिया जाता है। (Kedarnath Dham) 2 मई को जब चार धामों में से एक 'केदारनाथ धाम' के कपाट खुले, तो बाहर भारी भीड़ पहले से ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी हुई थी। मंत्रोच्चारण के साथ कपाट खुलते ही भोलनाथ के जयकारे से धाम गूंज उठी। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी श्री केदारनाथ धाम परिसर पहुंचे हुए थे।
देख सकेंगे लाइव प्रसारण
आकाशवाणी दून केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख मंजुला नेगी ने बताया कि पहली बार चारधाम के कपाट खुलने का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने का सीधा आंखों देखा हाल सफलतापूर्वक प्रसारित किया जा चुका है। दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर आकाशवाणी से लाइव प्रसारण किया जाएगा। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर चार मई को भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। चारधाम प्रसारण को ओटीटी वेव प्लेटफॉर्म, आकाशवाणी दिल्ली के नेशनल नेटवर्क, ऑफिशियल यू ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग, आराधना चैनल और मोबाइल ऐप न्यूज ऑन एयर पर भी प्रसारित किया जाएगा।#WATCH उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/YESRNIgy43
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025