सिर काटने की धमकी तो कभी सांसद के घर मचाया हंगामा…जानिए करणी सेना ने कब-कब काटा बवाल?
करणी सेना ने एक बार फिर सुर्खियाँ बटोरीं, इस बार सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमले से। जानें इसके बड़े विवाद और असली मकसद।
नई दिल्ली: करणी सेना, जो खुद को राजपूत अस्मिता का ठेकेदार कहती है, अपने उग्र प्रदर्शनों और विवादों के लिए काफ़ी मशहूर रही है। हाल ही में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर हमला कर यह संगठन फिर सुर्खियों में आया। इससे पहले यह फिल्मों जैसे पद्मावती, पुष्पा-2 और वेब सीरीज आश्रम के खिलाफ आक्रामक रुख दिखा चुकी है। सिर काटने की धमकियों से लेकर हिंसक हमलों तक, करणी सेना का इतिहास बवाल से भरा है। आइए, इसके गठन और प्रमुख विवादों पर नजर डालते हैं। वहीं वर्तमान में इसके कई गुट हैं, जैसे श्री राजपूत करणी सेना और राष्ट्रीय करणी सेना, जिनका नेतृत्व महिपाल मकराना और विश्वबंधु सिंह राठौड़ जैसे लोग करते हैं। 2008 में यह कांग्रेस के साथ थी, लेकिन बाद में इसके राजनीतिक झुकाव पर सवाल उठे। बबाल नंबर 2: पद्मावती (2017-18) संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती (बाद में पद्मावत) के खिलाफ करणी सेना ने हिंसक आंदोलन छेड़ा। जयपुर में शूटिंग के दौरान भंसाली पर हमला हुआ और सेट तोड़ दिए गए। आरोप था कि फिल्म रानी पद्मावती का चरित्र हनन कर रही है। संगठन ने दीपिका पादुकोण की नाक काटने और भंसाली का सिर काटने की धमकियाँ दीं। सिनेमाघरों पर हमले हुए, बसें जलाई गईं। भंसाली ने सफाई दी कि कोई आपत्तिजनक सीन नहीं है, फिर भी बवाल थमा नहीं। बबाल नंबर 3: आश्रम वेब सीरीज (2020-21) प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम पर करणी सेना ने हिंदू भावनाएँ आहत करने का आरोप लगाया। संगठन ने इसे आश्रम परंपरा को बदनाम करने वाला बताया और झा को कानूनी नोटिस भेजा। सीरीज के सेट पर हमले की धमकियाँ भी दी गईं। बबाल नंबर 4: लॉरेंस बिश्नोई पर इनाम (2024) करणी सेना ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को निशाना बनाया, जो उनके पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या में शामिल था। संगठन ने ऐलान किया कि बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसवाले को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम मिलेगा। यह कदम बिश्नोई गैंग से बदला लेने की मंशा दिखाता है। बबाल नंबर 5: पुष्पा-2 (2025) फिल्म पुष्पा-2 में "शेखावत" नाम के नकारात्मक किरदार पर करणी सेना ने आपत्ति जताई। संगठन ने इसे क्षत्रिय समाज का अपमान बताया और निर्माता सुकुमार को पीटने की धमकी दी। फिल्म से यह शब्द हटाने की माँग की गई। ताज़ा बबाल: रामजी लाल सुमन के घर पर हमला (2025) 26 मार्च 2025 को सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना ने बुलडोजर लेकर हमला बोला। सुमन ने राणा सांगा को "गद्दार" कहा था, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस से झड़प में कई जवान घायल हुए। संगठन ने सुमन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से माफी की माँग की, वरना लखनऊ में उनके दफ्तरों का घेराव करने की धमकी दी।