Koffee With Karan : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ट्रोलिंग को लेकर जमकर भड़के करण जौहर, ट्रोलर्स को बोल डाली ऐसी बात कि...
Koffee With Karan : कॉफी विद करन सीजन 8 का पहला ही एपीसोड इतना विवादित रहा कि हर ओर बस इसी शो की चर्चा हो रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह इस सीजन के पहले गेस्ट बनें, लेकिन करन के सवालों के जवाब देते हुए दीपिका कुछ ऐसा बोल गई कि सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल होने लगी। ट्रोलिंग इतनी बढ़ गई कि कॉफी विद करन के होस्ट करन जौहर ने अब ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
तुम कहीं नहीं पहुंच पाओगे..
करन जौहर (Koffee With Karan) ने ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए अपने फैंस के साथ लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स से कहा कि तुम लोगों को जो करना है करों, क्योंकि तुम लोगों को कोई नहीं देख रहा है। ट्रोलिंग तुम्हें कहीं लेकर नहीं जाएगी, तुम कहीं नहीं पहुंच पाओगे। इसके साथ ही करन ने अपने फैंस से वादा किया है कि सीजन-8 के आने वाले एपिसोड्स में वह कुछ बदलाव भी करेंगे।Karan Johar the biggest Kaleshi of India. The name of the show should be 'Kalesh with Karan' instead of '#KoffeeWithKaran pic.twitter.com/FJejYpwuuJ
— Sonusays (@IamSonu____) October 27, 2023