Kalki Dham Mandir: इस वजह से खास है संभल का कल्कि धाम मंदिर, जानें इससे जुड़ी विशेषताएं
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Kalki Dham Mandir: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Kalki Dham Mandir) आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। दौरे के दौरान पीएम मोदी संभल के कल्कि धाम पहुंचे और कल्कि मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कल्कि धाम मंदिर भूमि पूजन भी किया। जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि का एक भव्य मंदिर बनने जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार कलयुग में भगवान कल्कि भगवान के रूप में प्रकट होंगे। वहीं शास्त्रों में कल्कि भगवान का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले बताया गया है। जहां पर इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। आज हम आपको इस मंदिर से जुड़ी कुछ खास विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे है।