Jaya Ekadashi 2024: एकादशी के दिन करें ये अचूक टोटके, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Jaya Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी (Jaya Ekadashi 2024) तिथि को जया एकादशी के रूप में मनाया जाता है। यह एकादशी सभी एकादशियों बहुत पुण्यदायी और फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को भूत, प्रेत और पिशाच योनी मुक्ति मिल जाती है। इस साल जया एकादशी व्रत 20 फरवरी को रखा जाएगा। मान्यता है कि जो भी साधक सच्चे मन से इस व्रत को करता है उसके सभी दुख दूर हो जाते है और विष्णु भगवान की कृपा से सुखों की प्राप्ति होती है। धार्मिक शास्त्रों में इस दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए है जिसे करने से आप आसानी से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच लगातार क्लेश और लड़ाई—झगड़ा हो रहा है तो इस उपाय से आप इन क्लेशों से मुक्ति प्राप्त कर सकते है। जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद गेंदे के फूल या माला चढ़ाए। पूजा के उपरांत इस गेंदे के फूल को किसी भी पीले वस्त्र में बांधकर रख दे। माना जाता है कि इस उपाय को करने से गृहक्लेश दूर हो जाते है और साथ ही परिवार में सुख शांति बनी रहती है। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली चाहते है तो जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें और पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से दंपति के बीच मतभेद खत्म होते है और जीवन में खुशहाली आती है।