जम्मू में आतंकी साजिश नाकाम! एसओजी की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका
जम्मू के राजौरी में एसओजी की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, लेकिन वो नहीं फटा। सुरक्षाबलों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हाजिन में दो संदिग्ध हथियारों के साथ पकड़े गए।
जम्मू के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, लेकिन वो फटा नहीं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी हफ्ते राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर के गंदेह गांव में भी दो संदिग्ध देखे गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने वहां भी सर्च ऑपरेशन चलाया था। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ और हमलों की साजिशें लगातार जारी हैं, लेकिन सुरक्षाबल हर बार उनके मंसूबों को नाकाम कर देते हैं। कुछ दिन पहले ही कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जचलदारा इलाके में मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी आतंकी कमांडर सैफुल्लाह को मार गिराया गया था।