जम्मू-कश्मीरः कुलगाम के देवसर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यहां दो आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने जिले के अदिगम गांव में एक अभियान शुरू किया और घर-घर तलाशी ली।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यहां दो आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने जिले के अदिगम गांव में एक अभियान शुरू किया और घर-घर तलाशी ली। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखी जा रही हैं, क्योंकि वहां एक दशक बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यह चुनाव तीन चरणों में हो रहा है, जिसमें से दो चरण 18 और 25 सितंबर को पूरे हो चुके हैं। तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। चुनाव का रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir Phase 2 Election: जम्मू-कश्मीर शाम 5 बजे तक 54 फीसदी मतदान