विदेशी महिला ने जांघ पर बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, भड़के लोग; महिला ने किया वीडियो जारी
ओडिशा में विदेशी महिला के भगवान जगन्नाथ टैटू पर बवाल, धार्मिक संगठनों ने आस्था का अपमान बताया, महिला ने माफी मांगी।
Jagannath Tattoo Controversy: ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया है। एक विदेशी महिला ने भगवान जगन्नाथ की इमेज को अपनी जांघ पर टैटू के रूप में बनवा लिया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं। इसके बाद लोगों और धार्मिक संगठनों ने इसे (Jagannath Tattoo Controversy) आस्था का अपमान बताते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि, विदेशी महिला ने तो वीडियो जारी कर माफी मांग ली है लेकिन सोशल मीडिया पर 'गॉड टैटू' का यह मुद्दा गरम गया है। आपको यह भी बता दें कि हमने जब सोशल मीडिया पर टैटू बनाने वाले और अकाउंट को खंगाला तो पाया कि भगवान के टैटू बनवाने में खुद भारतीय भी पीछे नहीं हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट। अब कुछ लोग तो इस मुद्दे को आस्था के साथ खिलवाड़ का नाम दे रहे हैं। वहीं गॉड इमेज का टैटू गुदवाने वाले लोग अपने आप को ईश्वर का परम भक्त बता रहे हैं। खैर इस घटना ने कहीं न कहीं धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति के बीच के संतुलन को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। यह भी पढ़ें: Mahakal Temple Holi: महाकाल में खेली जाती है संसार की सबसे पहली होली, अलौकिक होता है माहौल महाकुंभ 2025: समापन के साथ बने 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सरकार की ये उपलब्धियां रहीं खास